सुकमा जिले में नेशनल हाईवे 30 में एक पुल के नीचे से जवानों ने 200 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कुल कीमत करीब 24 लाख 60 हजार रुपए है। पुलिस के डर से तस्करों ने 9 बोरियों में गांजा भरकर पुल के नीचे छिपा दिया था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र का है। छिंदगढ़ से CRPF और जिला पुलिस बल के जवान रोज की तरह इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। सर्चिंग कर लौटते समय जवान जब राजामुंडा के पास पहुंचे तो यहां नेशनल हाईवे 30 पर स्थित एक पुल के नीचे रखी बोरियों पर जवानों की नजर पड़ी। जब जाकर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था। जवानों ने गांजा बरामद कर लिया है।पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।