अमेरिका के ह्यूस्टन में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने एक इमारत में आग लगा दी और फिर जो लोग बचकर भाग रहे थे तो उसने उन पर गोली चला दी। इस घटना में कम से कम 4 लोग मारे गए और 2 लोग घायल हो गए। पुलिस प्रमुख ने बताया कि मारे गए 4 लोगों में से एक संदिग्ध था। संदिग्ध को निशाना बनाकर बाद में ह्यूस्टन के एक पुलिस अधिकारी ने मार गिराया। मारे गए लोगों में सभी पुरुष थे जिनकी उम्र 40-60 के बीच थी।