नोएडा के सलारपुर के रहने वाले 5 लड़को की दिल्ली की सीमा पर यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। ये सभी युवक श्री कृष्ण की मूर्ति को विसर्जन करने के लिए डीएनडी के पास यमुना नदी गए थे। पांचों के शव मिल गए है। शव को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है।
रविवार की देर शाम यह लोग नदी में मूर्ति और हवन सामग्री का विसर्जन करने गए थे। तभी हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि एक.दूसरे को बचाने के चक्कर में 5 लोग नदी में बह गए हैं। पांचों युवक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। फेस टू की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। यह सभी आपस में दोस्त हैं।
यमुना नदी में डूबने वाले अंकित (20) लकी (16) ललित (17) बीरू (19) ऋतुराज उर्फ सानू (20) की पहचान कर ली गई है। इनके साथ और लोग भी यमुना नदी पर आए थे। पुलिस की ओर से बताया गया है कि पांचों के शव निकले जा चुके है।