बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्रामीण के घर के अंदर अहिराज सांप घुस गया। सांप को देखकर परिवार वाले घबरा गए। अपनी जान बचाने सभी सदस्य भागकर घर से बाहर निकले। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। रेक्स्यू आपरेशन चलाकर सांप को घर से बाहर निकाला गया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। चकरभाठा बस्ती के रहने वाले मनजीत नायक पिता मनोज नायक खेती किसानी का काम करते हैं। बीते शनिवार की रात मनजीत अपने स्वजन के साथ घर पर थे। बच्चे भी कमरे में टीवी देख रहे थे। मां खाना पकाने में व्यस्थ थी। इसी दौरान बगल के कमरे में छह फीट का अहिराज सांप घुस गया। इस बीच मनजीत की नजर सांप पर पड़ी।उन्होंने लाइट जलाकर देखा को घबरा गया। फिर सांप के बारे में अपने माता-पिता को जानकारी दी। इसके बाद सभी सदस्यों ने घर से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। लेकिन कोई सांप को बाहर निकालने के लिए आगे नहीं आए। इसके बाद मनजीत ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सांप के बारे में जानकारी दी।