नई दिल्ली | उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद माता-पिता के घर में कथित तौर पर बंधक महिला अपनी सात साल की बेटी को लेकर अब पति के पास पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को महिला और उसकी बेटी को उच्च न्यायालय में पेश किया। बाद में न्यायालय ने महिला की इच्छानुसार उसे पति के साथ रहने के लिए भेज दिया। आरोप है कि विधवा महिला के अंतरजातीय शादी करने की वजह से उसके माता-पिता ने उसे बंधक बना लिया था।जस्टिस जमसीत सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को कथित तौर पर नोएडा के शाहपुर गांव में बंधक बनाकर रखी गई महिला और उसकी सात साल की बेटी को पेश करने का आदेश दिया था। न्यायालय ने महिला के पति की ओर से दाखिल याचिका पर यह आदेश दिया है। पति ने अपनी पत्नी और उसकी बेटी को अवैध बंधन से मुक्त कराने की मांग की थी। न्यायालय ने महिला को पति के साथ भेजने का आदेश दिया।