दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड का निरीक्षण भी किया।छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के 75 साल सभी लोगों को मुबारक हों। देश में खुशी और उल्लास है। हर तरफ हवाओं में देशभक्ति है, फिजाओं में भी देशभक्ति है।उन्होंने कहा कि यह समय उन लोगों को याद करने का है, जिन्होंने कठोर संघर्ष करके, जबरदस्त यातनाएं बर्दाश्त करके हमारे देश को आजाद कराया। बाबा साहब अंबेडकर, भगत सिंह, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद को हम सब जानते हैं लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिनके बारे में हम जानते भी नहीं हैं। जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए खुशी खुशी अपनी जान दे दी। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।