शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला मंगवार को भी जारी रहा। सेंसेक्स 1000 अंकों की गिरावट के साथ खुला और 57000 के स्तर से नीचे आ गया। वहीं निफ्टी भी 16850 पर आ गया। इससे पहले सोमवार को मार्केट बंद होते समय BSE Sensex 1,546 अंक या 2.6 फीसदी की गिरावट के साथ 57,492 पर बंद हुआ था। वहीं NSE Nifty 468 अंक या 2.7 फीसदी की गिरावट के साथ 17,149 पर था। सोमवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, छह कारोबारी दिनों में बाजार 3817.4 अंक टूट चुका है और निवेशकों की संपत्ति 19 लाख करोड़ घटी है। इससे पहले गत 20 दिसंबर को सोमवार के ही दिन 1189.73 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी।एक बार फिर से निवेशकों के लिए अशुभ साबित हुआ और सेंसेक्स 1545.62 अंक की गिरावट के साथ 57,491.51 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 468.05 अंक टूटकर 17,149.10 के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 9.5 लाख की गिरावट आई है।