नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो से आए दिन सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक हरकत करते कपल का वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार लड़कियों को कम कपड़ों में देखा गया है। इससे दिल्ली मेट्रो की काफी आलोचना भी हुई। दिल्ली मेट्रो ने ऐसी हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं, अब ऐसी घटना दिल्ली की बस में भी सामने आई है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, वह दिल्ली में क्लस्टर बस का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला अर्धनग्न हालत में बस में चढ़ जाती है। उसके सवार होते ही वहां मौजूद लोग शरमा जाते हैं। उसे देखकर हर कोई चौंक रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे वहां बैठे लोग चले जाते हैं और बस खाली हो जाती है। अर्धनग्न लड़की बस में इधर-उधर घूमती रहती है। इसी बीच सामने बैठे किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिया।

वीडियो की पुष्टि नहीं

वायरल वीडियो कलस्टर बस का बताया जा रहा है। हालांकि यह बस किस रूट की थी, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। अंडरगार्मेंट्स पहनकर बस में सवार होने वाली महिला की क्या मंशा थी? यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसपर निगेटिव कमेंट तो कोई मजेदार बातें लिख रहा है।

डीटीसी की प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे का कहना है कि यह वीडियो डीटीसी की बस का नहीं है, क्लस्टर बस का है। उन्होंने वीडियो के जांच के आदेश दे दिए हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह वीडियो सही है या एडिटिड या फेक तो नहीं है।

सोशल मीडिया पर यजूर्स के कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा- कैमरामैन सही नहीं था। एक अन्य यूजर ने लिखा- और कितने अच्छे दिन चाहिए आप लोगों को? एक अन्य ने लिखा- केजरीवाल ने बस फ्री कर रखा है। एक अन्य ने लिखा- लगता है ज्यादा गर्मी लग रही है। वहीं कई इसे आजादी के तौर पर तो कई इसे घिनौना कृत्य भी बता रहे हैं।