नई दिल्ली | आज सुबह दिल्ली का औसत तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर अलग-अलग क्षेत्रों के तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 6.3 डिग्री, पालम में 7.3 डिग्री, लोधी रोड 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में मंगलवार को नौ साल की सबसे ज्यादा ठंड पड़ने के बाद से बुधवार से धूप निकल रही है, इसके बावजूद गुरुवार यानी आज भी गलन में कमी नहीं आई है। इसकी वजह दिल्ली-एनसीआर में चल रही शीतलहर है, इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होने पर भी सर्दी कम नहीं हुई है।

आज सुबह दिल्ली का औसत तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर अलग-अलग क्षेत्रों के तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 6.3 डिग्री, पालम में 7.3 डिग्री, लोधी रोड 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

सप्ताह के अंत तक नहीं मिलेगी कड़ाके की सर्दी से राहत
मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। फरवरी के पहले सप्ताह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की वजह से ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।