बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। कई लोग जिम में घंटों वर्क आउट करते हैं। वहीं, कुछ लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं।

दही का सेवन करें : दही में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर, पाचन तंत्र के लिए दही दवा समान है। इससे हाजमा दुरुस्त होता है। दही में कैल्शियम, मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से मेटाबॉलिज़्म फ़ास्ट होता है, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट गेन नहीं होता है। डाइट चार्ट की मानें तो 100 ग्राम दही में केवल 1.7 ग्राम फैट होता है।
अखरोट खाएं : जब कभी आपको भूख लगे, तो अखरोट का सेवन स्नैक के रूप में कर सकते हैं। इसके सेवन से क्रेविंग की समस्या में आराम मिलता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पॉलीफेनोल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, अखरोट में फाइबर भी पाया जाता है। फाइबर रिच फ़ूड खाने से देर तक पेट भरा रहता है। इसके लिए रोजाना अखरोट का सेवन जरूर करें।
कद्दू के बीज : बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में कद्दू के बीज भी कारगर साबित होते हैं। इसमें लौ कैलोरी होती है। एक कप कद्दू के बीज में महज 80 कैलोरी होती है। इसमें विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल फ्री, सोडियम फ्री और फैट फ्री होता है। 100 ग्राम कच्चे कद्दू के बीज में केवल 26 कैलोरी होती है। इसके लिए बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में कद्दू के बीज फायदेमंद साबित होते हैं।