सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, उचित रहन-सहन जरूरी है। वहीं, खाना खाने यानी भोजन ग्रहण करने के लिए मजबूत और स्वस्थ दांत जरूरी है।

ब्रश करें : हेल्थ एक्सपर्ट्स दांतों की देखभाल के लिए रोजाना दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। सुबह में जागने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश करें। ब्रश सॉफ्ट हैंड यानी हल्के हाथों से करें। जल्दी-जल्दी में ब्रश करने से मसूढ़ों में चोट लग सकती है। वहीं, रोजाना दो बार ब्रश करने से दांत स्वस्थ और सफेद रहते हैं।

संतरे के छिलके : संतरा में विटामिन-सी और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं। वहीं, संतरे के छिलके से दांतों की सफाई करने से पीले दांतों से निजात मिलता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले संतरे के छिलकों की मदद से दांतों की सफाई करें।

लौंग पाउडर :  डेंटिस्ट भी लौंग पाउडर से दांतों की सफाई करने की सलाह देते हैं। इसके लिए लौंग पाउडर में जैतून तेल मिलाकर दांतों की सफाई करें। इससे न केवल पीले दांतों की समस्या से छुटकारा मिलता है, बल्कि सांसों की बदबू भी दूर होती है।

नींबू : नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही दांतों की समस्या में भी आराम मिलता है। अगर आप भी पीले दांतों से परेशान हैं, तो नींबू रस को नमक और सरसों के तेल में मिलाकर दांतों की सफाई करें। इससे भी पीले दांतों की समस्या दूर होती है।