इंदौर के आजाद नगर में रहने वाले एक मासूम की शनिवार देर रात मौत हो गई। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक कृष्णपुरी कॉलोनी में रहने वाला पौने 2 साल का बच्चा ओम उर्फ अयम सिंह राजपूत की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता अमरसिंह राजपूत ने बताया शुक्रवार बेटा ओम कमरे में मां सीता के साथ खेल रहा था। उन्होंने पत्नी को सामान देने के लिये आवाज लगाई। वह वापस बेटे ओम के पास गई तो वह खेल-खेल में भागने लगा। वह चढ़ाव के नजदीक था। इस वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। वह एक के बाद एक 5  सीढ़ियों से गिरता ही गया।

घायल होने पर पिता उसे ज्यूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। एमवाय अस्पताल में शुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन उपचार चलता रहा। लेकिन शनिवार देर रात 1 बजे ओम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।