गोरखपुर सोमवार की रात शहर व जिले के उत्तरी हिस्सों में जमकर बारिश हुई। हालांकि मंगलवार सुबह आसमान रहा। द‍िन में भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रह सकता है। लोगों को गलन से राहत मिल सकती है। सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

पिछले दिनों हुई हल्की बारिश से जिले में गलन बढ़ गई थी, लेकिन मंगलवार से संभावना है कि आसमान साफ रहेगा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने संभावना जतायी है कि मंगलवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आसमान साफ रह सकता है। यह स्थिति अभी अगले कुछ दिनों तक रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मंगलवार सुबह का न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। नमी 65 से 95 प्रतिशत के बीच रह सकती है। बता दें पिछले चौबीस घंटे(रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) में जिले में 7.3 मिलीमीटर बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।