कानपुर। कैंट में आरोपितों ने 10 साल के बच्चे को अगवा कर कुकर्म किया उसके बाद उसे गंगा में डुबोकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितो ने परिवार से 6 लाख रुपए की फिरौती मांगी। जिसकी जानकारी परिवार ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल अभी पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है।कैंट निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा सोमवार शाम से लापता हो गया था। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को उनके पास एक कॉल आई। जिसने बेटे के एवज में 6 लाख रुपए की फिरौती मांगी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।