दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में चल रही NCC की रैली के बीच पीएम मोदी पहुंचे। जहां NCC कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पीएम मोदी ने इस रैली के लिए सिख पगड़ी पहनी थी। 1953 से हर साल होने वाली इस रैली को गणतंत्र दिवस के बाद आयोजित किया जाता है। शुक्रवार को हुई रैली के दौरान उन्होंने 1000 NCC कैडेट्स के मार्च पास्ट की सलामी ली। रैली में बेस्ट कैडेट मेडल दिए जाएंगे। इस रैली में BJP सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने भी NCC रैली में हिस्सा लिया,