डायरेक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ गुरुवार को बांद्रा मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। महेश पर आरोप है कि उन्होंने अपनी मराठी फिल्म नाय वरनभात लोन्चा कोन कोन्चा में महिलाओं और बच्चों को बेहद आपत्तिजनक तरीके से पेश किया है। क्षत्रीय मराठा सेवा संस्था ने एक्टर के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 292, 295 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस केस की सुनवाई 28 फरवरी को होगी। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म बधाई दो का टाइटल ट्रेक रिलीज हो गया है। गाना बधाई दो एक वेडिंग सॉन्ग है जिसे नकाश अजीज ने आवाज दी है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है जिसे 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है।

कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद से ही दिल्ली में सभी सिनेमाघर बंद कर दिए गए थे, हालांकि अब इन्हें जल्द ही 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ दोबारा खोला जा रहा है। कोविड केसेस में कमी आने के बाद दिल्ली सरकार ने जल्द सिनेमाघर खोलने का फैसला लिया है। इस पर प्रोड्यूसर और फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर का कहना है, सिनेमा सरकारी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। ये सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए खुशी की खबर है क्योंकि अगले महीने हॉलीवुड की स्क्रीन 5 जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि सिनेमाघरों में ताले पड़ने के बाद से ही कई बड़ी आरआरआर, पृथ्वीराज जैसी कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई थी।