साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते की KYC कराने के नाम पर करीब 3.37 लाख रुपये निकाल लिये। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 21 के एफ ब्लॉक निवासी पूनम आनंद ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एक बैंक का कर्मचारी बताया। उसने महिला से कहा कि उनके बैंक खाते की KYC अपडेट होनी है। KYC न होने की वजह से खाता बंद हो जाएगा। आरोपी की बात सुनने के बाद महिला उसके झांसे में आ गई। आरोपी ने महिला से कहा कि वह उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा है। महिला ने लिंक पर क्लिक किया तो एक ओटीपी आया। उसके ओटीपी बताते ही बैंक खाते से 3.37 लाख रुपये निकाल लिये। कुछ देर बाद जब महिला के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तो ठगी का पता चला। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।