अलीगढ़  । गरीब कन्याओं के विवाह कराने के लिए शहर के युवाओं ने सामाजिक संस्था ‘सहयोग’ का गठन किया है। जिसका पंजीकरण करा दिया गया है। इस संस्था ने आगामी नवंबर माह में सबसे पहले 51 गरीब कन्याओं की शादी करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यकारिणी गठन के साथ सदस्यता अभियान शुरू हो गया है।इस संबंध में भाजयुमो ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने बताया कि सामाजिक संस्था‘सहयोग’ का गठन गरीब कन्याओं के विवाह, जरूरतमंदों के अंतिम संस्कार में प्रयोग होने वाले सामान, गरीबों की चिकित्सा क्षेत्र में मदद आदि के उद्देश्य से किया गया है। बुधवार कोकार्यकारिणी का गठन किया गया है। अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय मानक, उपाध्यक्ष बालकिशन वार्ष्णेय, शिवम अग्रवाल, राजीव रज्जी, आलोक प्रताप सिंह व सौरभ माहेश्वरी, महासचिव मयंक गुप्ता, सचिव मनीष वर्मा, प्रवीन अग्रवाल, प्रशांत पाठक, सचिन जादौन, प्रफुल्लमल्होत्रा, रविकांत माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष गौरव माहौर, संगठन मंत्री लोकेश शास्त्री,प्रवक्ता सचिन वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी शशांक वर्मा बनाए गए हैं।  महिला विंग में अध्यक्ष प्रियंका हरकुट, उपाध्यक्ष गौरी शर्मा, सपना अग्रवाल, अंजलि माहेश्वरी, लक्ष्मी शर्मा, ज्योति गुप्ता, महासचिव रति लवानिया और महिमा गर्ग, सचिव कृति माहेश्वरी व शिप्रा माहेश्वरी बनाई गई हैं।इसके अलावा श्याम मोहन पचौरी, ऐश्वर्य वार्ष्णेय, अंकित गर्ग, हिमांशु माहेश्वरी, नितिन काजल, सौरभ कंसल, विपिन चंचल, नवनीत सिंह, मधुर माहेश्वरी, मुनेश प्रजापति, नितेश माहेश्वरी, दुष्यंत शर्मा, मयंक वार्ष्णेय, दर्शन माहेश्वरी, विक्रांत शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
निखिल माहेश्वरी ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को संरक्षक मंडल में रखा जाएगा। जल्द ही विवाह हेतु पंजीकरण भी प्रारम्भ किए जाएंगे।