बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान दिन दिनों कई गाने लॉन्च कर रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने म्यूजिक एलबम 'मैं चला' सोशल माडिया पर रिलीज किया था और अब उन्होंने अपने नए गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। 'डांस विद मी' गाने में सलमान का कूल अवतार उनके फैंस को देखने को मिलेगा। सलमान खान ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने गाने 'डांस विद मी' का टीजर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस गाने में सिंगर के रूप में खुद सलमान खान हैं और इसे कंपोज किया है बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' ने। दरअसल दिवंगत भाई वाजिद के नाम को साजिद ने अपना सरनेम बना लिया है। इस गाने में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा।इस टीजर में सलमान बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। इससे पहले भी सलमान कई गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं, जो सभी सुपरहिट रहे हैं। टीजर के रिलीज होते ही फैंस ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।