प्रयागराज । साहित्‍य के दिग्‍गजों में से एक माने जाने वाले वरिष्‍ठ कवि बुद्धिसेन शर्मा का निधन हो गया है। 80 वर्षीय बुद्धिसेन शर्मा का मंगलवार की सुबह निधन हुआ। साहित्‍य को ऊंचाई प्रदान करने में उनका अहम योगदान माना जाता है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अचानक उनके अब नहीं रहने की जानकारी मिलने पर प्रयागराज के साहित्‍यकारों व कवियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका प्रयागराज में आवास है।

उल्‍लेखनीय है कि वरिष्ठ कवि बुद्धिसेन शर्मा का जन्‍म 26 दिसंबर 1941 को कानपुर में हुआ था। बुद्धिसेन शर्मा प्रयागराज के करैलाबाग कालोनी में निवास करते थे। लंबे समय से बीमार होने के कारण अपने शागिर्द इश्‍क सुल्तानपुरी के साथ गौरीगंज में रह रहे थे। वहीं उनका इलाज भी चल रहा था। आज वहां उनका निधन हो गया।