वैक्सीन की प्रथम वषर्गांठ पर सारिका घारू का मंगलगीत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ मनोज 

होशंगाबाद।
भारत की शान कोवैक्सीन महान , 365 दिन में बचाई इसने करोड़ों की जान की थीम पर नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने कोविड के विरूद्ध भारत में विकसित टीके को आम नागरिकों को लगने के एक वर्ष पूरे होने को मनाने टीका वषर्गांठ उत्सव का आयोजन किया। यह जागरूकता कायर्क्रम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम के निर्देशन में किया गया। कायर्क्रम में सारिका ने टीके की महिमा को बताने और नये लोगों में टीके के प्रति विश्वास बढ़ाने भारत की शान, वैक्सीन है महान शीर्षक से गीत को जारी किया। सारिका ने बताया कि फ्रंटलाईन वकर्र से शुरू होकर अब यह टीका किशोरों  को जीवनदान दे रहा है। इनमें से कावैक्सीन को भारत 
ने ही बनाया और कोविशील्ड को भारत में बनाया जा रहा है। प्रारंभ में कुछ असमंजस एवं भ्रांतियों को दूर करते हुये अब तक देश में इनकी डेढ़ अरब से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं इसमें वैज्ञानिकों के अलावा शासन, प्रशासन , स्वास्थ्य कायर्कतार्ओं एवं 
मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका रही है।