नई दिल्ली आरटीवी कंडक्टर से लूटपाट कर फरार होने वाले बदमाशों को कापसहेड़ा थाना पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान मंजीत व सचिन के रूप में हुई है।

25 जनवरी को नजफगढ़ कापसहेड़ा रोड से आरटीवी गुजर रही थी। आरटीवी में अजरुन कंडक्टर हैं। आरटीवी जब बिजवासन फ्लाईओवर पर पहुंची तो बीच में दो लोग सवार हुए। चालक ने आरटीवी को कापसहेड़ा स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने स्टैंड पर सवारियों को बैठाने के लिए खड़ा कर दिया। सभी सवारियां यहां पहले उतरीं। सबसे अंत में वे दो लोग उतरे, जो बिजवासन फ्लाईओवर पर सवार हुए थे।

सभी के उतरने के बाद चालक सब्जी खरीदने चला गया। आरटीवी में केवल अजरुन ही रह गए। आरोप है कि जब अजरुन सवारियों को आवाज लगा रहे थे, तभी सबसे अंत में उतरने वाले दो लोग आए और अजरुन से 200 रुपये की मांग करने लगे। जब अजरुन ने देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। अजरुन को दोनों आरोपितों ने आरटीवी से खींचकर नीचे उतारा। उनके हाथ बांध दिए और पीटने लगे।

इस दौरान उनके जेब से करीब ढाई हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए। अजरुन ने यहां सूझबूझ दिखाई और बदमाशों पर नजर रखा। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। कापसहेड़ा थाना पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची। अजरुन ने उन्हें वह गली दिखाई, जिसमें बदमाश भागे थे। इसके बाद पुलिस टीम अजरुन को साथ लेकर बदमाशों का पीछा करने लगी।