भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक बिल्डर के 915 फ्लैट और 21 दुकानों वाले एपेक्स और सियान टि्वन टावर रविवार को मात्र 12 सेकंड में ध्वस्त हो गए।रविवार दोपहर 2:25 बजे सायरन बजने के साथ ही अंतिम गिनती शुरू हुई।2 बजकर 31 मिनट पर टावर में धमाका हुआ।जमीन में कंपन के साथ अगले कुछ पलों में ही दोनों टावर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए।नियंत्रित धमाके के दस मिनट बाद तक धूल का गुबार छाया रहा।गुबार छंटा तो सामने था करीब 80 हजार टन मलबा, जो साढ़े चार मंजिल जितना ऊंचा था।नोएडा के हजारों लोग इस ऐतिहासिक घटना के गवाह बने।टावरों को गिराने के लिए दुनिया की जानी-मानी कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग की सेवा ली गई थी। प्रशासन ने इसे एक सफल धमाका बताया।