नई दिल्ली | तेज धूप और उमस के कारण दिनभर दिल्लीवासी गर्मी से लोग बेहाल रहे। रविवार को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून से दो जुलाई के बीच दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। इस अवधि के लिए येलो अलट जारी किया गया है।28 जून से दिल्ली में हल्की बारिश होने से दिल्लीवासियों को राहत मिल सकती है। इसी सप्ताह के अंतिम दिन दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की भी संभावना है। फिलहाल पश्चिमी हवा चलने के कारण बारिश नहीं हो रही है।रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।