जिला शिक्षा अधिकारी के घर ACB का छापा, भारी बारिश के बीच कई ठिकानों पर टीम ने दी दबिश
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की एसीबी की टीम ने आज सुबह-सुबह भारी बारिश के बीच जिला शिक्षा अधिकारी के घर छापा मारा है। एसीबी का यह छापा बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के घर पड़ा है। सूत्रों की माने तो टीम ने तड़के सुबह-सुबह 5:45 में साहू के घर दबिश दी है। इसके अलावा कवर्धा स्थित उनके घर पर भी टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने इस कार्यवाही में पुलिस की मदद नहीं ली है। जिसके चलते किसी को भी इसके बारे में पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है की टीम ने तड़के उनके घर पर रेड मारी है। उस दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे। बताया जा रहा है कि टीआर साहू के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने आज दबिश दी है।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया