'मिर्जापुर 3' का बोनस एपिसोड: फैन्स की उम्मीदें टूटीं, मेकर्स पर उठे सवाल
कश लगाकर वीडियो गेम खेलते हुए मुन्ना भैया को जब मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड में दिखाया गया..तो लगा कि अब तो फूलचंद त्रिपाठी आतंक ही मचा देंगे. आते ही मुन्ना भैया ने जबरदस्त डायलॉग भी चिपका डाला. कहा – “हम क्या गए पूरा बवाल ही मच गया”. भले ही "मिर्जापुर-3" में मुन्ना भैया नहीं थे, लेकिन उन्हें कहानी पूरी पता है. तीन गोली खाने के बाद मुन्ना त्रिपाठी भी टपक गए थे. लोगों को लगा मेकर्स कोई न कोई जुगाड़ बैठाकर उनकी वापसी करवा दी देंगे. लेकिन "मिर्जापुर-3" आई और अपने साथ फैन्स के लिए निराशा भी साथ लाई. मेकर्स को भी पूरा अंदाजा हो गया कि भाई कैसे भी करके मुन्ना भैया से दर्शकों को मिलवाना तो होगा ही. बस फिर क्या, अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाते हुए मेकर्स ने एक चाल चल डाली.
मेकर्स ने मुन्ना भैया के नाम पर किया ठगी
"मिर्जापुर-3" के बोनस एपिसोड आ चुका है, साथ ही मेकर्स की चालकी का भी पर्दाफाश हो गया है. मुन्ना त्रिपाठी के नाम पर ठगी करने वाले मेकर्स ने एक बार फिर से फैन्स को निराश कर दिया है. त्रिपाठी खानदान के लाडले नजर तो आए, लेकिन उनका इस्तेमाल "मिर्जापुर-3" के डिलीट सीन्स की कहानी सुनाने के लिए किया गया. अगर मुन्ना भैया के साथ मिर्जापुर में कोई ऐसा खिलवाड़ कर देता, तो अब तक तो वो 10-12 खोलियां खा चुका होता. "मिर्जापुर-3" के बोनस एपिसोड की शुरुआत में ही मुन्ना त्रिपाठी को कश लगाते हुए दिखाया गया. लेकिन अंत में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि फैन्स की सबसे बड़ी उम्मीद ही टूट गई.
एपिसोड ने तोड़ी फैन्स की उम्मीदें
"मिर्जापुर-3" को मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बाद फैन्स ने अगले पार्ट को लेकर अपनी-अपनी थ्योरी शेयर करनी शुरू कर दी थी. हर किसी की थ्योरी मुन्ना त्रिपाठी पर आकर रुक जा रही थी. यानी हर किसी का मानना था कि "मिर्जापुर-4" को हिट बनाना है तो मुन्ना को तो जिंदा करना ही पड़ेगा. "मिर्जापुर-3" के बोनस एपिसोड को रिलीज करके देखा जाए तो मेकर्स ने अपना बड़ा नुकसान भी कर लिया है. दरअसल फैन्स को पूरी उम्मीद थी कि "मिर्जापुर-4" में मुन्ना भैया की वापसी हो सकती है या फिर फ्लैशबैक में ले जाकर कोई तार उनसे जोड़ दिया जाएगा. लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है.

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया