नई दिल्ली | गाड़ी की पिछली सीट पर बैठने वाले लोगों को अब सीट बेल्ट लगानी होगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस ट्रैफिक लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों को जागरूक के लिए दिल्ली ट्रैफिक की नई दिल्ली रेंज पुलिस अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सीट बेल्ट नहीं पहनने वाले लोगों का दूसरे दिन 41 लोगों को चालान किया गया। पहले दिन 17 लोगों को चालान किया गया था।ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज की डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाने को लेकर नियम पहले से हैं। लोग बेल्ट लगाते नहीं थे। उन्होंने कहा कि पिछली सीट पर सीट बेल्ट लगाना सभी को अनिवार्य है।