इस सप्ताह शेयर बाजार  में चार दिन कारोबार हुआ | चार में तिन दिन बाजार तेजी के साथ बंद हुआ | साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स  में 2313 अंकों यानी 4 .16 फीसदी की तेजी दर्ज की गई | वहीं निफ्टी में 656 अंक यानी 3.95 फीसदी की तेजी दर्ज की गई | शेयर बाजार में आई इस तेजी के कारण निवेशकों की संपत्ति  बढ़कर 26037 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई | पिछले सप्ताह BSE लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 252.84 लाख करोड़ रुपए था | बाजार में आई तेजी के कारण इस सप्ताह निवेशकों की संपत्ति में 7.53 लाख करोड़ रुपए का उछाल दर्ज किया गया | इनमें से केवल टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में 2.72 लाख करोड़ रुपए का उछाल दर्ज किया गया | ग्लोबल मार्केट में तेजी के कारण इस सप्ताह घरेलू बाजार में भी तेजी दर्ज की गई |

इस सप्ताह रिलायंस के मार्केट कैप में 54904 करोड़ का उछाल आया और यह बढ़कर 1677447 करोड़ रुपए पर पहुंच गया | आईटी जायंट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस के मार्केट कैप में कुल 41058 करोड़ का उछाल दर्ज किया गया | समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 27,557.93 करोड़ रुपए बढ़कर 13,59,475.36 करोड़ रुपए पर पहुंच गया | वहीं इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,501.05 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 7,79,948.32 करोड़ रुपए रहा |