टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े को जिस पल का इंतजार था वह पल आ गया है। जी हां, पंखुड़ी ने ट्विंस बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल कपल के घर में जश्न का माहौल है। कपल ने इस गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह शेयर किया। इसके बाद से तमाम सेलेब्स और फैंस पंखुड़ी और गौतम को दो नए नन्हे मेहमान आने की खुशी में खूब बधाइयां दे रहे हैं।

हाल ही में पंखुड़ी और गौतम ने तस्वीर के साथ एक नोट शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने और उनके पति गौतम रोडे ने 25 जुलाई 2023 को एक बेटे और एक बेटी का वेलकम किया है। कपल ने पहली बार पेरेंट्स बनने की खुशी भी अपने नोट में लिखा है, 'दो से ब्लेस हुए हैं। हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। 25 जुलाई 2023 को आए, दिल खुशी और ग्रेटिट्यूड से भर गया। हम खुशी से चार लोगों के परिवार की अपनी जर्नी की शुरुआत की अनाउंसमेंट करते हैं। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं गौतम और पंखुड़ी'।

बता दें कि टीवी सीरियल स्टार गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी शादी के 5 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने साल 4 फरवरी साल 2018 में शादी रचाई थी। अब शादी के 5 साल बाद इस स्टार कपल ने अपनी पहली संतानों का स्वागत किया है।

दोनों कपल्स के वर्कफ्रंट की बात करे तो गौतम ने कई सीरियल में काम किया है। वे सरस्वतीचंद्र, महाकुंभ एक रहस्य जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वे फिल्म और वेब साीरीज में भी काम कर चुके हैं। वहीं पंखुड़ी के बारे में बात करें तो वे ये है आशिकी, रजिया सुल्तान, कौन है?, लाल इश्क, ये रिश्ता क्या कहलाता है, मैडम सर, गुड से मीठी इश्क जैसे की शोज में नजर आ चुकी हैं।