भोपाल ।   नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के कार्यकर्ताओं में जोश भरने और विजय संकल्प दिलाने के लिए सोमवार को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। जंबूरी मैदान पर होने वाले इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि जंबूरी मैदान में उमड़ा यह जनसैलाब, यह उमंग, यह संकल्प बहुत कुछ कहता है। यह बताता है कि मप्र के मन में क्या है। यह सिखाता है भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला। पीएम मोदी ने कार्यकर्ता को परिवारजन कहकर संबोधित किया और कहा कि मप्र को देश का दिल कहा जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। मध्य प्रदेश के भाजपा के विचार का ही नहीं, बल्कि विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। इस बार के चुनाव में पहली बार जो वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा के ही सरकार को देखा है। यहां के युवाओं ने यहां की खस्ताहाल सड़कें नहीं देखी। उन्होंने मध्य प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य के रूप में देखा है। उन्होंने मध्य प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र के रूप में देखा है इसलिए आने वाला चुनाव युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें ध्यान रखना है कि अपने आसपास देख रहे हैं राजस्थान में मौका मिला तो कैसे कांग्रेस की सरकार ने बर्बादी लाई। जहां जहां कांग्रेस गई, वहां बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है पूरी दुनिया से निवेश के लिए मौके मिल रहे हैं इस समय भारत को मध्य प्रदेश को विकसित मध्य प्रदेश बनाने का है विकसित भारत बनाने का है इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवार वादी पार्टी हजारों करोड़ के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी वोट बैंक का तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा । भाइयों व बहनों मैं कहता हूं जहां-जहां कांग्रेस गई है राज्य को बर्बाद कर दिया है क्या आपको लगता है कि मध्य प्रदेश को भी यही करेंगे आपको लगता है कि मध्य प्रदेश को बचाना चाहिए या नहीं बचना चाहिए कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है लूटने नहीं देना है फिर से एमपी को बीमारी बना देगी मैं जानना चाहता हूं क्या आप एमपी को फिर से बीमारू बनाना चाहते हो मुझे पूरी ताकत से जवाब चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो जंग लगा वह लोहा है जो बारिश में रखे रखे खत्म हो जाता है। आप देखेंगे कि कांग्रेस पार्टी विकसित भारत की हर तरफ आलोचना करती है कांग्रेस विजन इंडिया का विरोध किया था। आज भारत चौड़ी सड़के हाईवे फ्लाईओवर सब कुछ बना रहा है लेकिन कांग्रेस इसके आलोचना करता है आज भारत में वंदे भारत जैसे आधुनिक ट्रेन है आ रही है भोपाल के रानी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की हर तरफ तारीफ हो रही है। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करें कांग्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आता है मैं जरा मध्य प्रदेश के लोगों से पूछता हूं जवाब देंगे आप लोग। देश का नाम रोशन होता है तो आपको अच्छा लगता है कि नहीं आपको होता है लेकिन कांग्रेस को नहीं होता है क्योंकि कांग्रेस ना खुद बदलना चाहती है और ना ही देश को बदलने देना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। मैं मध्य प्रदेश के युवा साथियों को हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को एक बार जरूर बताना चाहता हूं। मेरे नौजवान साथियो, आपके माता-पिता और दादा-दादी को अभाव में रखने के लिए कांग्रेस की सरकार थी। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, वो पहले भी हो सकता था। लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरव गान करने में जुटी रही। कांग्रेस ने राजतंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। कांग्रेस की राजनीति अभाव में फलती-फूलती है। यह अपनी योजना का लाभ भी उन लोगों को देते थे, जिनसे उन्हें वोट मिलते थे। इसलिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को जानबूझकर गरीब रखा। रोटी, कपड़ा व मकान के लिए भी ललचाए रखा। मोदी ने कहा कि आपके बच्चों को अभाव की जिंदगी न झेलना पड़े, इसके लिए भाजपा की सरकार प्रयासरत है। हमने जो भी योजनाएं बनाई उसमें सबका साथ, सबका विकास का भाव रखा। हमने लोगों के जीवन को बेहतर करने के लिए प्रयास किया। समाज में जो अभाव था। उसको दूर किया और जानते हैं कि इसका नतीजा क्या मिला है। 50 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। क्या कांग्रेस की सरकार ने इस वादे को पूरा किया। भाजपा के शासन के दौरान 5 साल में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह मोदी के गारंटी का नतीजा है। मैं मध्य प्रदेश की बहनों को याद दिलाने आया हूं कि देश में नया इतिहास रच दिया है। मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। पूरे देश की बहनों को सावधान करना चाहता हूं। कांग्रेस और उसके नए-नए गठबंधन मजबूरी में किया है ।

कांग्रेस ने मप्र को तबाह किया : सीएम शिवराज

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कांग्रेस और कमल नाथ पर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। बीमारू राज्य बना दिया था। न बिजली थी न सड़क और न पानी का इंतजाम। हमारी सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की हैं। गरीबी से लोगों को मुक्ति दिलाने के साथ ही आज मध्य प्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ और कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के सचिवालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। किसान और केंद्र सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी चुनाव में दो माह शेष हैं, अपना पूरा समय पार्टी के लिए दें। यह संकल्प ले कि अपना बूथ जिताएंगे।

प्रदेश में जीत का इतिहास बनाएंगे - वीडी शर्मा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी से बाहर आए हैं। तीन करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बने हैं। केंद्र और राज्य सरकार की सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ जन जन को मिल रहा है। विजय का इतिहास बनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:55 बजे वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। यहां से पीएम मोदी हैलिकाप्टर से जंबूरी मैदान के लिए हैलिकाप्टर से रवाना हो गए। जंबूरी मैदान हैलीपेड पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उनकी अगवानी की। यहां से प्रधानमंत्री मोदी खुली कार में सवार होकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी जैसे ही कार्यक्रम स्थल पहुंचे, कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई। खुली जीप पर पीएम के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी सवार थे। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के मंच पर पहुंचकर सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के मंच पर पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु शर्मा भी मौजूद हैं।

महिला सदस्यों ने किया अभिनंदन

संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने को लेकर महिलाओं में उत्साह है। प्रदेश में शिवराज सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया है। इन ऐतिहासिक कार्यों के प्रति धन्यवाद देने के लिए पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणेश उत्सव का पर्व चल रहा है और इसी गणेश चतुर्थी को प्रधानमंत्री ने नई संसद भवन का उद्घाटन किया और महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रविधान किया है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि जी- 20 के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को दोनों हाथ ऊपर उठकर प्रधानमंत्री को बधाई देने का आह्वान किया। भाजपा ने इस महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया है। प्रधानमंत्री दो घंटे से ज्यादा समय तक भोपाल में रहेंगे। दो हफ्ते के भीतर प्रधानमंत्री मोदी का मप्र में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले 14 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल प्लांट के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए लिए आए थे।

जंबूरी मैदान पर उमड़े कार्यकर्ता

भाजपा के इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। सभी को पीएम मोदी के आने का इंतजार है। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ता हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगा रहे हैं। कार्यक्रम के मार्ग में लोक कलाकारों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं।

आगमन से पहले मोदी ने कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में आने से पहले रविवार रात एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- भाजपा के कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। जन आशीर्वाद यात्रा में उनके उत्साह ने हम सभी को नई ऊर्जा से भर दिया है। कल भोपाल में ऐतिहासिक ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।