नई दिल्ली । इसरो के पूर्व वैज्ञा‎निक नंबी नारायण ने मोदी सरकार को ‎चंद्रयान 3 की सफलता का फुल क्रेडिट दिया है। उन्होंने एक वी‎डियो जारी कर यह बात कही है, ‎जिसे सोशल मी‎डिया पर बीजेपी ने भी शेयर ‎‎किया है। उन्होंने कहा ‎कि चंद्रयान 3  की सफलता के बाद हर कोई जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पर कोई भरोसा नहीं था और उनके पास मून मिशन के लिए कोई बजट आवंटन नहीं था। एक इंटरव्यू में नंबी नारायण ने चंद्रमा की सतह पर टचडाउन बिंदु का नाम ‘शिव शक्ति’ रखने की पीएम मोदी की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर चंद्रयान-3 मिशन का ‘श्रेय चुराने’ की बात भी कही।
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक ने कहा, ‘हो सकता है कि आपको प्रधानमंत्री मोदी पसंद न हों, यह आपकी समस्या है। लेकिन आप इसे बदल नहीं सकते हैं, इसका श्रेय और किसे दिया जाएगा? पिछली कांग्रेस सरकार ने हमें पर्याप्त धन आवंटित नहीं किया। उन्हें इसरो पर कोई भरोसा नहीं था। नंबी नारायणन का वीडियो बीजेपी ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में वो कांग्रेस के शासनकाल के दौरान इसरो के हालातों पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नंबी कहते हैं कि उनकी प्राथमिकताएं अलग-अलग थीं, उन्होंने कभी भी अंतरिक्ष अनुसंधान को प्राथमिकता नहीं दी। तब की सरकार द्वारा धन आवंटित नहीं किया गया। 
वीडियो में वह कहते हैं ‎कि इसरो के पास अनुसंधान कार्य के लिए कोई जीप या कार नहीं थी। उनके पास सिर्फ एक बस थी, जो शिफ्टों में चलती थी। तब से अब तक, जैसे-जैसे परफॉर्मेंस सुधरी सरकारों का भरोसा बढ़ता गया और हमें सराहा गया। वहीं बीजेपी ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी ने बजट में वृद्धि की है और हमारे वैज्ञानिकों के साथ उनकी सफलताओं और विफलताओं में खड़े हैं।