अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने लैंगिक समानता हासिल करने के उद्देश्य से पेरिस ओलंपिक में एक बड़ा बदलाव किया है। 2024 में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में आईओसी ने महिलाओं की मुक्केबाजी स्पर्धाओं में बढ़ोतरी की है। इसके बाद अब संशोधित संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है। 


भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के हवाले से बताया है कि टोक्यो ओलंपिक में पुरुष मुक्कबाजों के लिए आठ जबकि महिलाओं के लिए सिर्फ पांच स्पर्धाएं थीं। लेकिन पेरिस में होने वाले खेलों में पुरुषों के लिए सात और महिला मुक्केबाजों के लिए छह स्पर्धाएं होंगी। 
पुरुषों के लिए नए वर्ग 51 किग्रा, 57 किग्रा, 63.5 किग्रा, 71 किग्रा, 80 किग्रा, 92 किग्रा और +92 किग्रा होगी। जबकि महिलाओं के लिए 50 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा और 75 किग्रा को शामिल किया गया है। 

यह पहली बार नहीं है जब ओलंपिक खेलों में महिला मुक्केबाजों के स्पर्धाओं का बढ़ाया गया है। इससे पहले रियो ओलंपिक में तीन वर्ग थे जिसे टोक्यो में बढ़ाकर पांच किया गया था।