कार्यकर्ता महाकुंभ के दौरान मध्य प्रदेश के मन की बात कह गए प्रधानमंत्री मोदी संगठन और सरकार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बेहद खास है। उनकी नीतियों पर चलती हुई भाजपा सरकार जनता के हितों की रक्षा कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में जब भोपाल के जंबूरी मैदान में लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राज्य की आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने आई थीं, उस समय अपने संबोधन में उन्होंने एक बार नहीं कई बार पूरे विश्वास के साथ डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस के चाल-चरित्र पर भी बात की। 

ये जनसैलाब कह रहा है मध्य प्रदेश के मन की बात

प्रदेश की महिलाओं, युवाओं को लेकर विशेष रूप से उन्होंने बात की। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री ने नया एम और वाई का सूत्र दिया है। एम से तात्पर्य महिला से है और वाई का अर्थ उनके लिए चलाई जाने वाली योजनाओं से है। वे योजनाएं जिससे समाज में सकारात्मक विकास हुआ है। वंचितों को सशक्त होने का अवसर मिला है। इसी परिप्रेक्ष्य में बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा कि ये जनसैलाब, ये उमंग, ये उत्साह, ये कार्यकर्ता का महाकुंभ, महासंकल्प... बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है, ये दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा, ये दिखाता है भाजपा और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला। भाजपा ने मध्य प्रदेश में शासन के 20 साल पूरे कर लिए हैं। जो युवा इस बार पहली बार मतदान करेंगे, वे भाग्यशाली होंगे कि उन्होंने केवल भाजपा सरकार देखी है, कांग्रेस सरकार नहीं। भ्रष्टाचार और कुशासन ही कांग्रेस की पहचान थी। 

कांग्रेस पार्टी है जंग लगा लोहा – पीएम मोदी

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश को बीमारू बना देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जंग लगा हुआ वो लोहा है,  जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देशहित को समझने का।  कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में जुटी रही है। कांग्रेस, भारत में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी रही है। 

इससे पहले कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश को तेजी से आगे बढा़ाया है। कांग्रेस के राज में जहां गरीबी का अभिशाप भोगने के लिए गरीब मजबूर थे, वहीं आज 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर आए हैं, यह चमत्कार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। हमने एक नया मध्य प्रदेश गढ़ने का प्रयत्न किया है। 

डेढ़ महीने में मध्यप्रदेश में मोदी का तीसरा दौरा,  पीएम के भोपाल आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह


भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को मध्यप्रदेश पहुंचे। बीते डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री का एमपी में यह तीसरा दौरा है। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री का आगमन राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है। भोपाल में जंबूरी मैदान में जनआर्शीवाद यात्रा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष के महिला विरोधी मंसूबों से सर्तक रहने के लिए मध्यप्रदेश की जनता को अगाह किया। प्रधानमंत्री जनआर्शीवाद यात्रा के सपामन अवसर पर आयोजित महासम्मेलन में कार्यकत्ताओं को संबोधित करने भोपाल पहुंचे थे।

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस ने मजबूरी में दी सहमति : पीएम 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मजबूरी में महिला आरक्षण बिल पर सदन में सहमति दी है। जबकि कांग्रेस की मंशा महिला को आगे बढ़ाने की नहीं है,  इसलिए प्रदेश की महिलाओं को सचेत रहना चाहिए। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में शुरू की गई महिला कल्याणकारी योजना से प्रदेश की महिलाएं तरक्की कर रही हैं। लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना से लगभग हर परेशानी का हल हो गया है। उद्यम स्थापित करने के लिए भी राज्य सरकार ने अनूकूल वातावरण दिया है। जनआर्शीवाद यात्रा के समापन के लिए आयोजित महासम्मेलन में दस लाख कार्यकर्ता जुबंरी मैदान में एकजुट हुए। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जनता का आर्शीवाद जुटाने के लिए भाजपा द्वारा जनआर्शीवाद यात्रा की शुरूआत तीन सितंबर को की गई थी। इस बीच भाजपा ने 210 विधानसभाओं का दौरा किया और जनता को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश में आगमन विधानसभा चुनावों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस के एवज में भाजपा के कई दिग्गज नेता एमपी की धरती पर आ चुके हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा का जमीनी जनसंपर्क अभियान चुनावों में अप्रत्याशित नतीजों की वजह बन सकता है।