नई दिल्ली । दिल्ली सहित देशभर में आज संविधान दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस अवसर पर अपने पोस्ट एक्स में लिखा है कि विश्व में भारत का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मार्गदर्शन में तैयार हुआ। देश का संविधान हमारे अधिकारों और जिम्मेदारियों की पहचान भी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि हमारा संविधान ही देश के लोकतंत्र की शान है। हम सब देशवासियों को अपने संविधान पर गर्व है। हमें मिलकर इसकी रक्षा की करनी है। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दिल्ली बीजेपी ने पीएम मोदी के मन की बात का ​जिक्र करते हुए अपने पोस्ट एक्स में लिखा है कि 26 नवंबर संविधान दिवस के साथ एक और वजह से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 1949 को आज के ही दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम सब मिलकर नागरिकों के कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे। वहीं दिल्ली ​बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भारत रत्न डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। संविधान दिवस के अवसर पर देश को प्रगतिशील संविधान देने वाले बाबासाहेब अंबेडकर को नमन किया।उन्होंने आगे लिखा है कि संविधान निर्माताओं ने देश के हर वर्ग, धर्म, जाति एवं प्रांत के लोगों से मिले 7000 से ज्यादा सुझावों को परखने के बाद भारतीय संविधान में सबसे बेहतर और जन हितैषी सुझाव को समाहित किया। आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें कि 26 दिसंबर 1950 को भारत का संविधान देशभर में लागू हुआ था।