बिलासपुर ।    घटना के संबंध में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के पिपरिया से सभी बरहों कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन में लगभग 30 लोग जा रहे थे। तभी भाद तिराहा के समीप अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया, जिससे वाहन में सवार रानू सिंह पिता मार्तंड सिंह 15 वर्ष, जवाहर सिंह पिता हीरा सिंह 55 वर्ष, भगत सिंह पिता पितांबर सिंह उम्र 50 वर्ष, मनमटिया बाई पति पीतांबर सिंह उम्र 45 वर्ष, राम भाई यादव पति इंदर सिंह 60 वर्ष, रजनी सिंह पति लालचंद उम्र 25 वर्ष, से कुमार पति प्रदीप सिंह 25 वर्ष, लेखन सिंह पिता मोहन सिंह 13 वर्ष सभी निवासी ग्राम पिपरिया थाना पेंड्रा को गंभीर चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में दाखिल कराया गया है। 

पांच गंभीर घायलों को किया गया रेफर

वहीं, इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा से जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल में काशी राम 50 वर्ष,सुकबरिया 55 वर्ष, रामकली 45 वर्ष, कृपाल 40 वर्ष, जंतु बाई 45 वर्ष है।

वाहन को जब्त करते हुए दर्ज किया गया अपराध

इस मामले में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की वजह से हुई दुर्घटना के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध 279,337 के तहत अपराध दर्ज करते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।