अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर का प्रतिरूप भेंट किया

ब्यावरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से ब्यावरा नगर के विकास को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि के द्वारा पूर्व में बनाई गई। डीपीआर और भविष्य की योजना को लेकर चर्चा की साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यावरा शहर का संपूर्ण विकास किया जाएगा और ब्यावरा शहर को सुंदर बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अयोध्या में बना रहे भव्य श्री राम मंदिर का प्रतिरूप भी भेंट किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलवर यादव, भाजपा के जिला पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

पूर्व से अटके कार्यों को पूरा करेंगे-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा ने मिलकर पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यावरा में पूर्व में बनी हुई डीपीआर मेरी जानकारी में है और रुके हुए कार्यों को जल्द ही पूरा करेंगे। साथ ही ब्यावरा नगर को सुव्यवस्थित और सुंदर बनाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इससे पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री रहे है। साथ ही उनको जिले के बारे में, यहां की आवश्यकताओ के बारे में जानकारी भी है।