गोरखपुर | घर में घुस कर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने युवक को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीती 16 मई 2017 की रात को यहां रहने वाला किसान खेत की रखवाली करने जंगल गया था। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे थे। रात में गांव का ही मेघराज घर में घुस गया था।

उसने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया था तथा जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेघराज को जेल भेज दिया था। बाद में वह जमानत पर छूट आया। यह मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम निशांक शैव्य की अदालत में चल रहा था। सोमवार को अदालत ने सुनवाई के दौरान मेघराज को दोषी करार दिया। शासकीय अधिवक्ता संजीव चौधरी ने दोषी को सख्त सजा देने की मांग की। अदालत ने मेघराज को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।