नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
थाना नरसिंहगढ़ पुलिस ने 3500 किमी का रन कर आपराधिक विश्वासघात (Breach of Trust) के आरोपी को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार कर कंपनी का संपूर्ण मशरूका कीमती लगभग ₹10 लाख बरामद करने में सफलता प्राप्त की
श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (IPS) द्वारा जिले में घटित अपराधों की रोकथाम एवं अन्य राज्यों में फरार अपराधियों को पकड़कर फरियादियों को न्याय दिलाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़, IPS सुश्री मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही की गई।
दिनांक 16/09/2025 को फरियादी बृजेश सिंह, मैनेजर, विक्रांत इंजीनियरिंग लिमिटेड मुंबई द्वारा थाना नरसिंहगढ़ में आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि कंपनी द्वारा नरसिंहगढ़ से शुजालपुर तक विद्युत ट्रांसमिशन लाइन का कार्य चल रहा था, जिसमें से लगभग 20 किमी का कार्य शरीफ अंसार निवासी महिष बथानी, नाथू टोला, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) को ठेके पर दिया गया था।
आरोपी ठेकेदार कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए उपकरणों को लेकर बिना कार्य पूर्ण किए फरार हो गया तथा बार-बार संपर्क करने पर भी जवाब नहीं दिया। फरियादी को शंका थी कि आरोपी ने कंपनी का मशरूका खुर्द-बुर्द कर दिया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 522/25, धारा 316(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए लगभग 3500 किमी की यात्रा कर पश्चिम बंगाल की जटिल प्रक्रिया एवं स्थानीय बाधाओं को पार करते हुए आरोपी को उसके गृह ग्राम महिष बथानी, नाथू टोला, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) से दिनांक 14/10/2025 को गिरफ्तार किया गया तथा कंपनी का कीमती मशरूका (अनुमानित मूल्य ₹10 लाख) बरामद किया गया
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है उक्त संपूर्ण कार्रवाई में
थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान,
उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया,
प्रधान आरक्षक केशव सिंह राजपूत,
प्रधान आरक्षक दीपक यादव,
आरक्षक जगन यादव एवं
सायबर सेल आरक्षक पवन
की महत्वपूर्ण भूमिका रही

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया