थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा फरार एवं वांछित आरोपियों की सतत धरपकड़ हेतु जिले एवं प्रदेश से बाहर टीमों को भेजकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की सीमाओं में घटित अपराधों और उनमें सम्मिलित अपराधियों पर नकेल कसने हेतु उनकी प्रतिबद्धता के अनुरूप यह कार्रवाई लगातार की जा रही है।इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के. एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (IPS) के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक वर्ष से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर विधि संगत कार्रवाई की जा रही है।
मामलों का विवरण एवं आरोपी की फरारी
वर्ष 2024 में थाना नरसिंहगढ़ पुलिस ने गृहभेदन के थाना क्षेत्र के 03 प्रकरण, तथा थाना सुठालिया 02 खिलचीपुर01, मलावर 01एवं सारंगपुर01 के कुल 08 प्रकरणों का सफल खुलासा कर चोरी गया मशरूका जप्त किया था।
उक्त प्रकरणों में शामिल एक आरोपी जैन कंजर पिता उरेर सिंह कंजर, निवासी ग्राम बिरयाई, थाना कुंभराज, जिला गुना, घटना के बाद से ही फरार हो गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए, अनेक बार दविश दी गई। श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा जिले के कुल 08 प्रकरणों में 10-10 हजार रुपये, कुल 80,000 रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना नरसिंहगढ़ एवं थाना सुठालिया की संयुक्त टीम द्वारा लगातार दविश दी जा रही थी। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप राजगढ़ और गुना पुलिस के संयुक्त प्रयास से आरोपी को दिनांक 31/10/2025 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थानों को देकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
निम्न प्रकरणों में वांछित था आरोपी
1. 269/24, धारा 457, 380 IPC — थाना नरसिंहगढ़
2. 346/24, धारा 457, 380 IPC — थाना नरसिंहगढ़
3. 387/24, धारा 331(4), 305A BNS — थाना नरसिंहगढ़
4. 199/24, धारा 331(4), 305A BNS — थाना सुठालिया
5. 164/24, धारा 457, 380 IPC — थाना सुठालिया
6. 80/24, धारा 457, 380 IPC — थाना मलावर
7. 409/24, धारा 331(4), 305A BNS — थाना सारंगपुर
8. 77/24, धारा 457, 380 IPC — थाना खिलचीपुर
इस संपूर्ण कार्रवाई में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:
निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान, थाना प्रभारी नरसिंहगढ़,उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया,
सहायक उप निरीक्षक जगदीश सेन,सहायक उप निरीक्षक भंवरलाल परमार,प्रधान आरक्षक केशव सिंह,प्रधान आरक्षक दीपक यादव,प्रधान आरक्षक सूरज चांवरिया,प्रधान आरक्षक हृदेश प्रधान राजमल, प्रधान गजेंद्र सिंह,आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी,आरक्षक सुनील मीणा,आरक्षक राघवेंद्र शर्मा,आरक्षक बलराम जमरा,महिला आरक्षक मोनिका परमार
थाना सुठालिया की टीम
थाना प्रभारी सुठालिया प्रवीण जाट प्रधान आरक्षक सुरेंद्र,प्रधान आरक्षक श्याम शर्मा,प्रधान रामगोपाल दांगी ,आरक्षक बलबीर मीणा , आरक्षक सोनू एवं
विशेष भूमिका -
उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे
उप निरीक्षक तोरण सिंह अहिरवार
सहायक उप निरीक्षक शादाब खान
आरक्षक पवन मीणा

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया