नरसिंहगढ़ कायाकल्प के तहत करोड़ों की लागत से बनी सीसी सड़क की कोर कटिंग
करोड़ों की लागत से बनी सीसी सडक़ की कोर कटिंग में निकला कम मटेरियल, उखड़े रोड़ को दोबारा बनाने के निर्देश
कायाकल्प योजना के तहत पाल रोड़ पर बनी सडक़ की जांच में मिली अनियिमित्ताऐ
नरसिंहगढ़ -
कायाकल्प योजना के तहत पाल रोड़ पर बनाई गई सीसी सडक़ जांच के लिए बुधवार को नगरीय प्रशासन की टीम शहर में पहुंची। इस दौरान पाल रोड़ पर सीसी सडक़ की कोर कटिंग कर सेंपल लिए गए। जांच के दौरान पहले ही सेंपल में साढ़े छह इंच मटेरियल देखने को मिला। जबकि आठ इंच का रोड़ निर्माण होना था। वही दूसरी जगह कोर कटिंग के दौरान ही मटेरियल पूरी तरह बिखर गया। इसी जगह पर सडक़ निर्माण भी पूरी तरह से उखड़ गया। जिसका देखते हुए जांच टीम में शामिल अधिकारियो ने ठेकेदार को इस हिस्से को तोडक़र दोबारा बनाए जाने के निर्देश दिए है। वही जांच के दौरान लिए गए सेंपल की लैब टेस्टिंग के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही
वर्जन
हमारे द्वारा पाल रोड पर बने सीसी रोड की कोर कटिंग के गई जिसको हम टेस्टिंग के लिए लैब में भेज रहे कमियां पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी - विजेन्द्र सिंह जाच अधिकारी भोपाल

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया