शिक्षक बीएल पाटीदार की मेहनत से शासकीय स्कूल प्राइवेट से आगे
शिक्षक बीएल पाटीदार की मेहनत से शासकीय स्कूल प्राइवेट से आगे
शिक्षक दिवस पर विशेष
शिक्षक दिवस के अवसर पर बात कर रहें हैं जिले के एक ऐसे प्रतिष्ठित शिक्षक बी एल पाटीदार की जिन्होंने सारंगपुर विकासखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सराली के शासकीय हाई स्कूल को जिले के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में लाकर खड़ा कर दिया था। विद्यालय में दस वर्षों तक प्रभारी प्राचार्य रहे पाटीदार ने जहां लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिया वहीं सामुदायिक सहभागिता से शाला में मंच निर्माण, सड़क निर्माण, प्रोजेक्टर, आर ओ सिस्टम, 200 से अधिक पौधो वाला उद्यान आदि अनेक विकास कार्य किए तथा जिनके कार्यों को विकासखंड से लेकर राज्य स्तर तक सराहा एवं पुरुस्कृत किया गया। वर्ष 2022=23 में विद्यालय के विज्ञान मॉडल को राज्यस्तरीय पुरुस्कार तत्कालीन शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के द्वारा दिया गया था वहीं वर्ष 2023 के जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में कलेक्टर एवं सांसद द्वारा भी सम्मानित किया गया था। वर्तमान में उच्च माध्यमिक शिक्षक के रूप में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचोर में अपनी सेवाएं दे रहें हैं।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया