रमजान से पहले उमराह की यात्रा पर निकले दादा और पोते,नगरवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत
रमजान से पहले उमराह की यात्रा पर निकले दादा और पोते,नगरवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत
राजगढ़ जिले की खुजनेर नगर में निवास करने वाले हाजी बाबू खा शुक्रवार को अपने पोते साहिल के साथ उमराह के मुकद्दस सफर ले लिए रवाना हुए,जिन्हे स्थानीय लोगो के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर विदा किया गया। आपको बतादे हाजी बाबू खा पूर्व में हज का सफर कर चुके है,लेकिन इस बार वे 36 दिनों के लिए अपने पोते साहिल को लेकर उमराह की यात्रा के लिए जा रहे है,उनके इस मुबारक सफर के लिए परिवारजनों ने जहां उन्हें नम आंखों से विदाई दी वही रिश्तेदारों ने उनसे दुआ की गुजारिश की है। गौरतलब है की,इस्लामिक माह के अनुसार आने वाला माह रमजानुल मुबारक का महीना है जिसे इस्लाम में सबसे मुबारक महीना माना गया है,क्योंकि इस माह में मुस्लिम धर्मावलंबी अपनी इबादत में इजाफा करते है और उसका सवाब दुगने से भी ज्यादा उन्हे मिलता है ऐसे में 36 दोनो की यात्रा पर निकले दादा पोते अपने आपको और भी खुशनसीब मान रहे है,क्योंकि उनका रमजान का पूरा माह अल्लाह रब्बुल इज्जत के घर के दीदार और वही इबादत में निकलेगा। *खुजनेर राजगढ़ से इरशाद मंसूरी की रिपोर्ट*

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया