ब्यावरा  राजगढ़ से  ISIS एजेंट  गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस ने मध्यप्रदेश में राजगढ़ के ब्यावरा से इस्लामिक स्टेट्स ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम कामरान कुरैशी बताया गया है।
ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया- दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम बुधवार को ब्यावरा आई थी। यहां शहीद कॉलोनी में रहने वाले कामरान कुरैशी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई जानकारी जानकारी अनुसार इसे आर्म्स एक्ट से जुड़ा मामला बताया गया 

वही धाकड़ ने कहा- कामरान के परिजन की वेल्डिंग की दुकान है