मंडल ब्यावरा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने अंजनीलाल मंदिर परिसर में किया सेवा कार्य
भाजपा मंडल ब्यावरा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने अंजनीलाल मंदिर परिसर में किया सेवा कार्य
ब्यावरा
22 जनवरी को वो ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब हमारे भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हमारे आराध्य के दर्शन टेंट में करने की दशकों पुरानी पीड़ा अब दूर होने जा रही है।

हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आरंभ हुए 'स्वच्छ तीर्थ अभियान' के अंर्तगत अंजनीलालमंदिर परिसर में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार भाजपा मंडल ब्यावरा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सेवा कार्य किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि अभियान ने आध्यात्मिक स्थलों की स्वच्छता व समुचित रख-रखाव हेतु देशभर में नई चेतना का सृजन किया है।
हमारी सरकार पहले दिन से प्रयास कर रही है कि श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए देश में सुशासन हो, ईमानदारी का राज हो।
ये रामराज्य ही है जिसने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा दी है।

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया