श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के पूर्व नगर के मुख्य मार्गों से निकले स्कूली बच्चे*
*निकाली शोभा यात्रा, जय श्री राम के..... उद्घोष से गूंजा नगर*
सरस्वती शिशु मंदिर ब्यावरा में
"राम दीपावली उत्सव की धूम"
ब्यावरा। सरस्वती शिशु मंदिर ब्यावरा में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के पूर्व शनिवार सुबह *अयोध्या में विराजेगे राम - जय श्रीराम, जय श्रीराम* के उद्घोषों के साथ सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने शहर के प्रमुख मार्गों से बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान सारा शहर अयोध्या धाम में बदला नजर आया। शोभायात्रा में शामिल नन्हें बच्चों के द्वारा भगवान श्री राम के जयकारे लगाएं जा रहे थे।
वहीं शोभायात्रा में शामिल छात्र छात्राएं हाथों में जय श्री राम की पताकायें लेकर जय श्रीराम का जयघोष लगा रहे थे।
शोभायात्रा में शामिल नन्हे भैया बहिन लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे । शोभायात्रा में संचलन में चलते हुए बाल स्वरूप को लोग मोबाइल में कैद कर रहे थे। शोभायात्रा में हंसते-खेलते भैया बहिनो ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ.अशोक अग्रवाल, डॉ. संतोष शिवहरे, अशोक दांगी,श्री अशोक गुप्ता, निर्मल जाटव, डॉ.महेन्द्र सेन, प्रिंस छावड़ा एवं अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे, डॉ. अशोक अग्रवाल द्वारा अयोध्याधाम में होने वाले श्री रामलला से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में भैया बहनों को बताया गया एवं भगवान श्रीराम द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेने को कहा गया ! यात्रा का समापन जूना ब्यावरा विद्यालय में प्रसाद वितरण के साथ सानंद संपन्न हुआ ! इस अवसर पर समिति के सचिव,कोषाध्यक्ष एवं समिति परिवार के सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य, आचार्य परिवार
उपस्थित रहे!

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया