न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ ( राष्ट्रीय) के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने घोर निन्दा की
रंगदारी टैक्स को लेकर पत्रकार पुत्र को किया जख्मी, पिता पुत्र दोनों को मारने की दी धमकी*
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ नेअपराधियों की गिरफ्तारी और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की उठाई मांग
भोपाल। दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के पत्रकार, संजय सिंह के पुत्र, अमित कुमार जो पीएससी में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं उनपर गढपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवारा में जानलेवा हमला किया गया। जिसमें पत्रकार पुत्र बुरी तरह से घायल हुए। इस संबंध में प्राथमिक दर्ज किया गया है। नावकोठी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घायल अमित को सदर अस्पताल इलाज हेतु भेज दिया। पुलिस के अनुसार अमित जब एक श्रद्धा कर्म में भोज खाने जा रहा था, तभी 4 अपराधियों ने उसे घेर कर रंगदारी के रूप में 50 हजार की मांग की जब उसने देने से इन्कार किया तो उसके सिर पर पिस्टल रखकर कहा कि तुम बाप बेटा खूब कमाते हो, कुछ माल इधर भी डालो इतना कहकर लात घूँसों से मारना शुरू कर दिया और राड से सिर फोड दिया।आरोपी अपराधी, संदीप ने कहा कि पुलिस को खबर किया, तो बाप बेटा दोनों को गोली मार देंगे। अंकित ने जेब में पडे 1900 सो रूपये जबरन निकल ली। प्रिंस ने गले से सोने की चेन छिन ली साथ में श्रवण कुमार भी साथ था।
वही न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ ( राष्ट्रीय) के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश शर्मा ने इस वारदात को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बताते हुए घोर निन्दा की और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के साथ राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कही

थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों के गृह भेदन के 08 प्रकरणों में पिछले एक वर्ष से वांछित ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ब्यावरा राजगढ़ से ISIS एजेंट गिरफ्तार
सावन सोमवार मेले में मिली अबोध बालिका गांधी नगर भोपाल से हुआ था अपहरण पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित परिजनों को सौंपी गई
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न वही प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया