न्यूयार्क । अमेरिका एक ऐसा परमाणु बम बना रहा है, जो 1945 में हिरोशिमा पर गिराए गए बम से 24 गुना ज्यादा ताकतवर माना जा रहा है। अगर इसे मॉस्को पर गिराया जाएगा तो ये 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले सकता है। वहीं करीब 8.68 लाख लोग घायल होंगे। ये परमाणु बम 1960 के दशक में कोल्ड वॉर के दौरान बनाए गए बी61 ग्रैविटी बम का ही एक टाइप है। पेंटागन ने एक न्यूज रिलीज में बताया कि बी61-13 बम के जरिए राष्ट्रपति बाइडेन को कुछ कठिन और बड़े क्षेत्र वाले मिलिट्री टारगेट्स के लिए विकल्प मिल पाएंगे। साथ ही इससे विरोधियों के खिलाफ अमेरिका को मजबूत करने और उसके सहयोगियों का भरोसा बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।