नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ और देश में मंकीपॉक्स वायरस की दहशत से लोग सहमे हैं। मंकीपॉक्स वायरस ने कई देशों में में तबाही मचा रखी है। यह वायरस 60 से अधिक देशों में फैल गया है। भारत में भी तीन मामलों की पुष्टि के बाद अब दिल्ली में भी मंकीपॉक्स ने दस्तक दे दी हैं। दिल्ली में एक व्यक्ति मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया। खबर यह भी है कि व्यक्ति ने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। इसका साफ मतलब यह ही कि दिल्ली में मंकीपॉक्स के और भी मामले हैं जो अभी नजर में नहीं आये हैं। विदेश यात्रा करके लौटे लोग एक बार फिर से खुलेआम घूमकर पूरी दिल्ली को खतरे में डालने पर लगे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इस बीमारी को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के एक दिन बाद भारत ने रविवार को दिल्ली में अपने चौथे मंकीपॉक्स मामले की सूचना दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की कि दिल्ली में यह पहला मंकीपॉक्स का मामला है। मरीज एक 31 वर्षीय व्यक्ति है जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। बुखार और त्वचा के घावों के साथ अब उनका अस्पताल के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है
मंकीपॉक्स के अभी तक विश्व में 14100 से अधिक वैश्विक मामले सामने आए हैं। हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने अब तक यह सुनिश्चित किया है कि मंकीपॉक्स का प्रसार खतरनाक नहीं है। अभी तक इसे महामारी घोषित नहीं किया है। इसके अलावा अगर भारत की बात की जाए तो मंकीपॉक्स के चार मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं।
वहीं कोरोना वायरस भी इस समय फिर से पैर पसारने की फिराक में हैं। कई राज्यों में कोविड मामलों में भी उछाल देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा था कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और सतर्क रहने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार को देखने पर जोर दिया। पिछले 24 घंटों में, देश ने 21,566 नए मामले दर्ज किए, जो कुल मिलाकर 4,38,25,185 हो गए। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,48,881 हो गई।