राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में पिता की बीमारी ठीक करने के नाम पर एक तांत्रिक ने 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने तांत्रिक क्रिया के बहाने मासूम को अपने घर बुलाया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम का पिता पिछले काफी समय से बीमार है। वारदात के बाद मंगलवार को पुलिस को खबर दी गई। 

पुलिस ने मासूम बच्ची का मेडिकल करवाकर उसकी शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तांत्रिक की पहचान शरीफ (52) के रूप में हुई है। उसने तांत्रिक क्रिया के बहाने मासूम को अपने घर बुलाया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।