दिल्ली। देश में सर्दी का सितम जारी है। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। देश के कई राज्यों के शहर ऐसे भी हैं, जहां तापमान न्यूनतम तापमान गिरकर एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में 21 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया है और 19 से 21 के दौरान घने कोहरे का यलो अलर्ट है। IMD के अनुसार, लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि सफदरजंग में 1.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बता दें कि अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 18 और तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज से पश्चिमी यूपी में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने सोमवार से 19 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर के साथ अधिक घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।